Bhadoni News: बाइक समेत खाई में गिरे युवक की मौत
भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली क्षेत्र के कौलापुर-सेमराध मार्ग पर रविवार की शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरे खंदक में गिर गई थी। घायल मोटरसाइिकल सवार चंद्रशेखर का इलाज वाराणसी में चल रहा था, जहां देर रात उपचार के दौरान जान चली गई। थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी झूरीलाल बिंद के पुत्र चंद्रशेखर बिंद सेमराध से अपने घर मदनपुर रविवार की शाम को वापस लौट रहे थे। उसी दौरान बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वाहन सीधे सड़क किनारे खंदक में जा गिरे। हादसे में चंद्रशेखर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत एंबुलेंस की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। रविवार देर रात इला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.