Bhadoni News: बाइक की चेन से सिर पर वार, एफआईआर
भदोही, अक्टूबर 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के मानिकपुर, सर्रोई गांव निवासी युवक पर बाइक की चेन से वार करके घायल कर दिया। तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उक्त गांव निवासी तहसीलदार सरोज ने तहरीर में कहा कि भतीजे को रास्ते में रोक कर आरोपितों ने गाली गलौच किया। इतना ही नहीं, इस दौरान बाइक की पुराने चेन से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसे काफी चोटें आईं। आसपास के लोगों ने पहुंच कर जान बचाने का काम किया। पुलिस ने तहरीर पर राजा सरोज, विजय सरोज, राज सरोज एवं रोशन सरोज निवासी कैथीपुर, सर्रोई के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.