भदोही, जुलाई 12 -- Bhadoni News: सुरियावां। थाना क्षेत्र के मेढ़ी मैदान के पास शनिवार की सुबह बाइक की चपेट में आया एक युवक चोटिल हो गया। घायल युवक का उपचार निजी अस्पताल में कराया गय। बताया जाता है कि सुरियावां निवासी अखिलेश किसी काम से महजूदा बाजार आया था। वह वापस लौट रहा था कि मेढ़ी मैदान के पास रुका और किसी से मोबाइल पर बात करने लगा। मोबाइल से बात करते हुए वह सड़क पार कर रहा था कि मोटरसाइकिल की चपेट में आकर घायल हो गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...