भदोही, जुलाई 14 -- Bhadoni News: ऊंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नवधन गांव के पास रविवार की रात बाइक की चपेट में आई एक अधेड़ महिला घायल हो गई। घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया। धक्का मारने वाला बाइक सवार भाग निकला। बताया जाता है कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के ककराही निवासी महिला रिश्तेदारी आई थी। रात में बेटे संग किसी काम से बाहर निकली थी। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही वह सड़क पार कर रही थी कि अचानक एक बाइक सवार ने धक्का मार दिया। बाइक की चपेट में आते ही महिला चोटिल हो गई। वहीं, धक्का मारने वाला बाइक सवार वाहन संग भाग निकला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...