Bhadoni News: बाइकों की टक्कर में चार कांवरिया घायल
भदोही, अगस्त 24 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र गोपपुर के पास कांवड़ियों की दो बाइक की टक्कर में चार लोग घायल हो गए। सभी को सीएचकसी गोपीगंज में भर्ती कराया गया है,जहां इलाज चल रहा है। खानापुर निवासी बिहारी लाल सरोज (34) और पप्पू गौतम (42) बाइक से बनारस जल चढ़ाने जा रहे थे। इसी दौरान प्रयागराज की ओर से वाराणसी जल चढ़ाने जा रहे सागर सोनी (26), निवासी पुरानी कटरा, थाना कर्नलगंज, प्रयागराज तथा दिनेश चौरसिया (20) निवासी थाना कैंट, प्रयागराज की बिना नंबर की बाइक ने पीछे से उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिसमें चारो कांवरिया घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पीआरवी और उपनिरीक्षक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी गोपीगंज पहुंचाया। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: बाढ़ से परिषदीय विद्यालय की चाहर दीवारी धराशाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.