Bhadoni News: बहन की नाक कटी देख बौखलाया रावण, किया सीता हरण
भदोही, अक्टूबर 29 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जय श्रीराम रामलीला कमेटी सरई पठखानी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला में सुपर्णखा की नाक काटने, सीता हरण एवं जटायु वध की लीला का भव्य एवं भावपूर्ण मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने सजीव अभिनय से दर्शकों को रामायण के महत्वपूर्ण प्रसंगों से रूबरू कराया। रामलीला के दौरान पंचवटी में भगवान श्रीराम, माता सीता एवं लक्ष्मण के वनवास जीवन का प्रसंग प्रस्तुत किया गया। इसी दौरान राक्षसी सुपर्णखा भगवान श्रीराम एवं लक्ष्मण के समक्ष विवाह का प्रस्ताव रखती है। लक्ष्मण द्वारा उसके प्रस्ताव को अस्वीकार करने पर वह क्रोधित हो जाती है। इसके बाद लक्ष्मण द्वारा सुपर्णखा की नाक काटने का दृश्य मंचित किया गया, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। यह भी पढ़ें- Sambhal News: रामलीला में सीता हरण से बाली वध तक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.