Bhadoni News: बस के धक्के से बाइक सवार दो युवक घायल
भदोही, नवम्बर 6 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जंगीगंज बाजार में राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात बस की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद दोनों घायलों को सरकारी एंबुलेंस से अस्पताल भर्ती कराया गया। विप्लव पटेल (21) पुत्र संजय पटेल निवासी नवाबगंज, प्रयागराज और सौरभ पटेल (23) पुत्र धर्मेंद्र पटेल निवासी मऊआइमा, प्रयागराज को चोटें आईं। बताया गया कि दोनों युवक वाराणसी से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान जंगीगंज राष्ट्रीय राजमार्ग पर अज्ञात बस ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। इसी दौरान वहां से गुजर रहे वरिष्ठ भाजपा नेता राकेश दुबे की नजर घायलों पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मदद करते हुए सरकारी एंबुलेंस बुलाकर और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.