Bhadoni News: बच्चों को मिले बेहतर शिक्षा संग संस्कार: बीईओ
भदोही, जुलाई 19 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। ब्लॉक सभागार औराई में शनिवार को विदाई व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी रमाकांत हिंहरौल को विदाई दी गई। जबकि नए बीईओ वेद प्रकाश यादव का स्वागत किया गया। इस दौरान नए बीईओ ने कहा कि परिषदीय स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को बेहतर शिक्षा संग संस्कार मिलना चाहिए। हर प्रधानाध्यापक का दायित्व है कि वह बच्चों की पढ़ाई को लेकर गंभीर रहें। बच्चों को ऐसी शिक्षा दी जाए कि पढ़ाई करना उन्हें भारी न लगें। पठन-पाठन में किसी स्तर से लापरवाही नहीं होना चाहिए। इस मौके पर सूबेदार यादव, वीरेंद्र सिंह, विनोद बिंद, संतोष सिंह, अखिलेश यादव, मानिकचंद यादव, ज्योति कुमारी, सभाजीत सिंह, ओम प्रकाश पटेल, मोहन यादव, प्रीती मौर्या, नरेंद्र सिंह, श्रीकांत सिंह, राजेश उपाध्याय आदि उपस्थित थे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.