Bhadoni News: बच्चों के विवाद में विवाहिता ने फांसी लगा दी जान
भदोही, अगस्त 28 -- Bhadoni News: औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बेजवां गांव निवासी 35 वर्षीय शहीबुनिशा ने गुरुवार को कमरे में छत पंखे से फांसी लगा दिया। मामले की जानकारी पर जब स्वजन अस्पताल ले गए तो डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। उधर, मृतका के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। उक्त गांव निवासी एकलाख की शादी सोनभद्र जनपद के करमा निवासी इजहार की बेटी शहीबुन निशा के साथ हुआ था। दोनों को सात बच्चे हैं। गुरुवार को बच्चों के मामले को लेकर परिवार में कहासुनी हुई थी। इसी बात को लेकर विवाहिता नाराज हो गई। उसने खुद को कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक उसके बाहर ना आने पर परिवार के लोगों को संदेह हुआ, जिस पर दरवाजा तोड़कर देखा गया तो वह छत पंखे पर साड़ी के सहारे लटक रही थी। आनन-फानन में नीचे उतार कर अस्पता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.