Bhadoni News: फ्लाईओवर के नीचे से बस चलाने की उठी मांग
भदोही, अगस्त 3 -- Bhadoni News: बाबूसराय, हिन्दुस्तान संवाद। राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाबूसराय बाजार में फ्लाईओवर पर बस चलने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। बस के इंतजार में स्थानीय लोग घंटों खड़ा होने को विवश हो रहे हैं। क्षेत्रीय लोग वाराणसी, प्रयागराज, चुनार, कौशांबी और कानपुर जाने को निकल रहे हैं। ऐसे में घंटों सर्विसलेन पर खड़ा होकर बस का इंतजार करना पड़ रहा है। जबकि प्रयागराज और वाराणसी जाने वाली बसें सीधे फ्लाईओवर से होकर निकल जा रहे हैं। ऐसे में सरकारी एवं प्राइवेट बसों का संचालन नीचे से कराया जाए तो लोगों को काफी राहत मिलेगी। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: सिटी बस सेवा का विस्तार, मगहर के लोगों को होगी राहत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.