भदोही, अक्टूबर 17 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर में यातायात पुलिस की लाख कोशिश के बाद भी राष्ट्रीय राजमार्ग फ्लाईओवर के नीचे अतिक्रमण बना हुआ है। मार्ग के बीचों-बीच सड़क पर ठेला चालक एवं आटो चालक अपनी दुकान को सजाए बैठे रहते हैं। इससे आए दिन जाम लगने संग दुर्घटनाएं हो रही हैं। बता दें कि गोपीगंज पुलिस सहित जनपद के आला अधिकारी भी इसी रास्ते से प्रतिदिन आवागमन करते हैं। लेकिन लबे सड़क पर खड़े ठेला और अतिक्रमण उन्हें नजर नहीं आता है। पुलिस चौकी के सामने ऑटो चालक भी मनमानी तरीके से बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी कर सवारी बैठाते रहते हैं। आए दिन पब्लिक तथा ठेला वालों में विवाद भी होता है। साथ ही जाम में लोग परेशान होते हैं। नागरिकों ने जिला प्रशासन का इस और ध्यान आकृष्ट कराते हुए अभिलंब कार्रवाई किए जाने की मांग की है। कहा कि इन दिन...