भदोही, अगस्त 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले के कोइरौना थाने के साइबर हेल्प डेस्क के जवानों ने फ्राड पीड़ित के चेहरे पर मुस्कान लाने का काम किया। पीड़ित के खाते में 35 हजार रुपये वापस कराया गया। संतोष आद्या प्रसाद मिश्रा निवासी ग्राम धनतुलसी, कोइरौना ने शिकायती किया था। कहा था कि साइबर फ्रॉड के कारण खाते से धनराशि कट गई थी। मामले की जानकारी के बाद जरूरी लिखा पढ़ी के बाद 35 हजार रुपये उनके बैंक खाते में वापस कराया गया। पैसा मिलने के बाद एसपी समेत पूरी पुलिस टीम को धन्यवाद दिया। पुलिस टीम में शिवानी मिश्रा और सिद्ध गोपाल रहे। पुलिस ने लोगों से आह्वान किया कि ओटीपी, एटीएम पिन नंबर कोड किसी को भी नहीं देना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...