भदोही, जुलाई 16 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर के सोनिया तालाब स्थित राधा कृष्ण मंदिर से गुरुवार की शाम को भव्य शोभा भगवान जगन्नाथ की यात्रा निकाली गई। इस दौरान सुगंधित पुष्पों से सुशोभित रथ पर भइया बलभद्र एवं बहन सुभद्रा के साथ विराजमान जग के पालनहार का दर्शन कर भक्त निहाल हो गए। नगर के राधा कृष्ण मंदिर के पास आरती-पूजन के उपरांत रथ पर सवार भगवान जगन्नाथ भाई बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को आचार्य रामजी पाठक ने माल्यार्पण कर आरती पूजन किया। रस्सी के सहारे रथ खींचते हुए भक्त फूलबाग की ओर बढ़ गए। ढ़ोल, ताशा, घंटा, घड़ियाल, शंख ध्वनि के बीच धर्म ध्वजा लहराते चल रहे भक्तों के आगे मदमस्त गजराज शोभा बढ़ा रहे थे। यह भी पढ़ें- जगन्नाथ रथ यात्रा में उमड़ा भक्तों का सैलाब फूलबाग से वापस सदर मुहाल की ओर बढ़ी रथ अंजही मुहाल, पश्चिम मुहाल,...