भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में बुधवार को विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें सीएमएस डॉ. सुनील कुमार ने बीमारी से बचाव को क्या सावधानी बरतें इस विषय में जानकरी दिए। इस दौरान कहे कि बदलती जीवनशैली, लंबे समय तक बैठकर काम करने, मोबाइल-कंप्यूटर के अधिक इस्तेमाल और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कमर, गर्दन, कंधे और घुटनों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में फिजियोथेरेपी स्वास्थ्य सेवाओं का महत्वपूर्ण हिस्सा बनती जा रही है। फिजियोथेरेपी केवल दर्द कम करने तक सीमित नहीं है, बल्कि चोट, फ्रैक्चर, सर्जरी, पैरालिसिस, स्ट्रोक, स्पाइनल कॉर्ड इंजरी और अन्य न्यूरोलॉजिकल एवं ऑर्थोपेडिक समस्याओं के बाद मरीज की गतिशीलता और आत्मनिर्भरता वापस लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती ह...