Bhadoni News: फाटक बंद होते समय घुसा बाइक सवार, घायल
भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक पर शुक्रवार को दोपहर में करीब साढ़े 11 बजे बड़ा हादसा होते-होते बच गया। रेलवे फाटक बंद करते समय बाइक सवार युवक उसमें घुस गया। बूम से धक्का लगने के बाद वह वाहन समेत रेलवे ट्रैक पर गिरा और घायल हो गया। इलाज को सीएचसी में भर्ती कराया गया। मुंबई से चलकर गोरखपुर को जाने वाली डाउन काशी एक्सप्रेस के आगमन की सूचना पर स्टेशन मास्टर सुरियावां ने पूर्वी रेलवे फाटक को बंद करने का निर्देश दिया। करीब साढ़े 11 बजे गेटमैन ने जब बूम को नीचे गिराना शुरू किया। तभी वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र निवासी एक बाइक सवार युवक जबरदस्ती घुसने लगा। बूम से उसके सिर पर चोट लगने के कारण वह बाइक समेत डाउन लाइन पर जा गिरा। गेटमैन ने फाटक को बंद कर दिया। उधर, गाड़ी स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.