भदोही, अक्टूबर 12 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। शारदीय नवरात्र में महंगाई से बजट प्रभावित होने लगा है। फल हो या काजू-बदाम सबके दाम बढ़ गए हैं। माला-फूल तो सिंघाड़ा आटा, मखाना लावा के दाम में भी वृद्धि हुई है। नौ दिन तक व्रत रखने वालों का बजट प्रभावित हो रहा है। नवरात्र शुरू होते ही व्रत में इस्तेमाल होने वाले सामान की कीमतों में उछाल आ गया है। साबूदाना, कुट्टू का आटा, मखाना और गरी के दाम बढ़ने से व्रत रखने वालों की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। वहीं, फल और ड्राई फ्रूट्स की कीमतें भी बढ़ गई हैं। कई सामान के दाम डेढ़ गुने तक पहुंच गए हैं। यह भी पढ़ें- Santkabir Nagar News: नवरात्र पर फलों की कीमतों में हुआ तेजी से इजाफा बाजार में साबूदाना 70 से 80 से बढ़कर रुपये किलो और कुट्टू का आटा 140 से बढ़कर 160 रुपये किलो बिक रहा है। ड्राई फ्रूट्स व...