भदोही, जुलाई 10 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। शासन की लाख सख्ती के बावजूद नगर पंचायत सुरियावां में पालिका परिषद गोपीगंज समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर रोक नही लग पा रही है। जिम्मेदार विभाग की उदासीनता से उपयोग पर रोक लगने के बजाए धड़ल्ले से बढ़ता जा रहा है। बड़े व्यापारियों से लेकर सब्जी की दुकान और ठेले खोमाचे वालों की दुकानों पालीथिन का प्रयोग हो रहा है। पर्यावरण संरक्षण के लिए पॉलिथीन पर कोर्ट से प्रतिबंध है। वर्ष 2019 में प्रदेश सरकार ने इस पर रोक लगाया लेकिन प्रभावी नहीं हो सका। आज बड़े प्रतिष्ठानों से लेकर छोटी दुकानों पर खुलेआम पॉलिथीन का इस्तेमाल हो रहा है। आज तक कोई प्रभावी कार्यवाही नहीं की गई। वैसे देखा जाए नगरी इलाकों में पॉलिथीन का इस्तेमाल करने वालों के प्रति अधिकारियों का रवैया नरमी ...