भदोही, अगस्त 15 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। कोतवाली के पीछे वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोरी अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई। पुलिस के काफी समझाने के बाद वह किसी तरह नीचे उतरने को राजी हुई। किशोरी का प्रेमी इसी साल अप्रैल माह में पाक्सो सहित अन्य धाराओं मामले में आरोपित होने पर जेल भेजा गया था। उसकी रिहाई की मांग को लेकर किशोरी ने यह कदम शुक्रवार को उठाया। सूबे के हमीरपुर जनपद निवासी एक युवक उक्त किशोरी से मोबाइल के जरिए पहचान बनाया था। उसी दौरान दरमियान दोनों में प्रेम परवान चढ़ गया। जिसके बाद किशोरी उसके साथ फरार हो गई थी। किशोरी की मां ने गोपीगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस बीच, शुक्रवार को प्रेमिका ने मोबाइल...