भदोही, अक्टूबर 12 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां की रामलीला में रविवार की रात वृंदावन से आए कलाकारों द्वारा श्रीराम जन्म, महर्षि विश्वामित्र आगमन और ताड़का बध का मनमोंहक मंचन हुआ। कलाकारों की शानदार अभिनय कला और आकर्षक प्रस्तुति से रामलीला परिसर भक्तिमय हो उठा। उपस्थित दर्शकों ने भाव-विभोर होकर भगवान श्रीराम की लीलाओं का आनंद लिया। रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्यअतिथि रहे समाजसेवी रामेश्वर उमर वैश्य ने दीप प्रज्जवलित कर किया। रावण के आतंक से तीनों लोक में त्राहि-त्राहि मच जाता है। देवताओं के आह्वान पर भगवान विष्णु अयोध्या के राजा दशरथ के घर श्रीराम के रूप में प्रकट होते हैं। किशोरावस्था में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण गुरु विश्वमित्र संग वन में जाते हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच यज्ञ संपन्न कराते हैं। यह भी पढ़े...