Bhadoni News: प्रभु ने तोड़ा शिव धनुष, सीता-राम का विवाह
भदोही, अक्टूबर 27 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जय श्रीराम रामलीला कमेटी सरई पठखानी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद तथा श्रीराम विवाह की लीला का मंचन किया गया। भगवान श्रीराम की लीलाओं को देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु सोमवार की रात जुटे।राजा जनक द्वारा आयोजित स्वयंवर में देश-विदेश के अनेक राजा-महाराजाओं ने भगवान शिव के विशाल धनुष को उठाने का प्रयास किया, लेकिन कोई भी उसे हिला तक नहीं सका। गुरु विश्वामित्र की आज्ञा पाकर भगवान श्रीराम ने सहज भाव से धनुष उठाया और प्रत्यंचा चढ़ाते समय धनुष भंग कर दिया। धनुष टूटते ही पूरा रामलीला परिसर जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा। धनुष भंग होने के पश्चात भगवान परशुराम के आगमन तथा लक्ष्मण-परशुराम संवाद का सजीव मंचन किया गया। लक्ष्मण जी के ओजस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.