Bhadoni News: प्रतिमा विसर्जन स्थान पर पर्याप्त हो सुरक्षा व प्रकाश: डीएम
भदोही, अक्टूबर 19 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। डीएम शैलेष कुमार शारदीय नवरात्रि, दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व पर प्रतिमा विसर्जन वाले स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा संग प्रकाश व्यवस्था कराने को निर्देशित किए हैं। चेताए कि प्रतिमा विसर्जन ड्यूटी में किसी स्तर से लापरवाही की शिकायत मिली तो जांच कर सख्त कार्रवाई होना तय है। निर्देशित किया कि समस्त अधिकारी अपने-अपने विभागीय दायित्वों का पूर्ण जिम्मेदारी, तत्परता एवं लगन के साथ निर्वहन करें। डीएम समस्त उपजिलाधिकारियों, विद्युत विभाग, पुलिस, अग्निशमन विभाग एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास के लिए पृथक-पृथक मार्ग, मजबूत बैरिकेडिंग, भीड़ नियंत्रण तथा आपातकालीन निकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.