भदोही, जुलाई 8 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पंचायत सुरियावां स्थित बाईपास चौराहा के समीप प्रतिबंधित मांगुर मछली की धड़ल्ले बिक्री हो रही है। ग्रामीण अंचलों में भी मछली विक्रेताओं द्वारा मांगुर को बेचा जा रहा है। ज्यादा पैसा कमाने की चाह में मछली विक्रेता हर नियमों की धज्जियां उठा रहे हैं। मत्स्य विभाग है कि जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहे हैं। सुरियावां स्थित बाईपास चौराहा के पास कई ऐसे मछली विके्रता हैं जो मांगुर की बिक्री कर रहे हैं। इससे न केवल पर्यावरणीय संतुलन पर खतरा मंडरा रहा है, बल्कि आम लोगों के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता बढ़ गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजारों में कई दुकानदार बिना किसी रोक-टोक के अफ्रीकन मांगुर मछली बेच रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि सरकार द्वारा इस प्रजाति के पालन, परिवहन और बिक्...