भदोही, नवम्बर 5 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। प्रमुख जनगणना अधिकारी (डीएम) शैलेष कुमार के निर्देशन पर जय राजी देवी स्कूल में गुरुवार को प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें 16 से 30 नवम्बर तक स्व-गणना में सहभागिता का आह्वान डीएम शैलेश कुमार दिए। भारत की जनगणना-2027 के सफल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से जनगणना से संबंधित प्रशिक्षण एवं जागरूकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में जय राजी देवी स्कूल में प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना कार्यों के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण मे अधिशासी अधिकारी चार्ज अधिकारी, नगर पालिका परिषद गोपीगंज द्वारा प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को जनगणना की प्रक्रिया, कार्यदायित्वों, निर्धारित दिशा-निर्देशों तथा सूचनाओं के सही एवं सटीक संकलन ...