Bhadoni News: प्याज एवं लहसून पर मिल रहा है 40 फीसदी अनुदान
भदोही, अक्टूबर 16 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। धान तथा गेहूं की खेती कर रहे किसान यदि प्याज और लहसुन की खेती में मन लगाएंगे तो उन्हें आने वाले लागत में 40 प्रतिशत धनराशि अनुदान के रूप में दिया जाएगा। इससे किसानों के लिए खेती करना आसान हो जाएगी। शासन ने एकीकृत बागवानी मिशन योजना के मशाला क्षेत्र विस्तार कार्यक्रम के तहत किसानों को राहत देने के लिए न सिर्फ अनुदान देने की व्यवस्था की है बल्कि कुल 126 हेक्टेयर क्षेत्रफल में खेती कराने का लक्ष्य तय कर दिया है। उद्यान विभाग के अंतर्गत संचालित योजना के तहत किसानों को प्रेरित करने का काम शुरू कर दिया गया है। शासन की ओर से प्रत्येक वर्ग के किसानों की आय बढ़ाने को लेकर अलग-अलग तमाम योजनाएं संचालित की जा रही है। किसानों को कृषि यंत्र व उपकरणों तक की व्यवस्था करने में कोई दिक्कत न हो अनुदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.