Bhadoni News: पेड़ पर लटकता मिला किशोर का शव, हत्या की आशंका
भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। दुर्गागंज थाना क्षेत्र के बीरापुर गांव स्थित फकीराना तालाब के पास मंगलवार को दोपहर में पेड़ की डाली में रस्सी के सहारे 17 साल के किशोर का शव लटकता मिला। जिसकी पहचान गांव निवासी रजनीश उर्फ लाला के रूप में हुई। स्वजनों ने बेटे की हत्या का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उक्त गांव निवासी विजय भान उर्फ छोटेलाल के बेटे रजनीश तीन दिन पूर्व गायब हो गए थे। मामले से पुलिस को अवगत कराया गया था। जिस पर गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया था। इस बीच, मंगलवार को दोपहर में बस्ती के पास दुर्गन्ध आ रही थी। जिस पर घर से कुछ दूर स्थित तालाब के पास किशोर की बहन अर्चना गई। वहां पर भाई का शव पेड़ की डाली में रस्सी के सहारे लटकता देख शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग भी एकत्रित हो गए। मामले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.