Bhadoni News: पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक का किया चालान
भदोही, नवम्बर 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। जनपद में तैनात खनन अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने पेट्रोल पंप पर खड़े ट्रक का चालान किया। वाहन स्वामी पर 58 हजार का चालान किया। जानकारी के बाद उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के लोगों ने डीएम से शिकायत किया। नगर के गोपपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पेट्रोल पंप परिसर में खड़े ट्रक का खनन अधिकारी द्वारा Rs.58 हजार का चालान करने पर नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सवाल खड़ा करते हुए निष्पक्ष जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। नगर अध्यक्ष श्रीकांत जायसवाल ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए कहा कि यदि वाहन द्वारा कोई नियम उल्लंघन किया गया है तो उसका स्पष्ट आधार एवं साक्ष्य होना चाहिए। यह भी पढ़ें- Gaya News: बाराचट्टी चेकपोस्ट पर जांच या महज खाना...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.