भदोही, अक्टूबर 31 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। पुलिस लाइन सभागार में शनिवार को एएसपी शुभम अग्रवाल ने पेंशनर्स के साथ बैठक की। इस दौरान उनकी समस्याओं तथा सुझावों को सुनकर सम्बन्धित को निस्तारित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सेवानिवृत्त अधिकारियों तथा कर्मचारियों के बीच एक दूसरे से दूरी कम करने का सार्थक प्रयास प्रयास करने की बात कही। उनकी समस्याओं को दूर कराने पर बल दिया। साथ ही आह्वान किया कि जहां भी हैं, वहां की पुलिस की कानून व्यवस्था को लेकर मदद करने का काम करें। किसी तरह के मामले होने पर आला अफसरों को सूचित करने का आह्वान किया। सभी थानों के प्रभारियों को निर्देशित किया कि पेंशनर्स की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें। इसमें लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...