Bhadoni News: पुष्पों से सजा बाबा का दरबार, उमड़े भक्त
भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। ब्रह्मांडनायक देवाधिदेव महादेव का सोमवार को भव्य शृंगार किया गया। सायंकाल बाबा बड़े शिव, बाबा गोपेश्वरनाथ और बाबा तिलेश्वरनाथ का अलौकिक स्वरूप में सुगंधित पुष्पों व पंच द्रव्य से शृंगार कर महाआरती-पूजन संपन्न हुआ। अलौकिक स्वरूप व भव्य स्वरूप में दर्शन पाकर भक्त निहाल हो गए। अलौकिक स्वरूप के दर्शन के लिए सायंकाल से ही श्रद्धालु मंदिर पहुंचने लगे थे। आरती के समय पूरा परिसर नर-नारियों से भर गया। 'हर हर बम बम' के जयघोष और डमरू, शंख व करतल ध्वनि से मंदिर परिसर देर रात तक गुंजायमान रहा। पुजारी ने विधि-विधान से महाआरती की। स्तुति गान के बाद महाप्रसाद का वितरण कराया गया। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सोमवारी की शाम भव्य श्रृंगार में सजे भोलेनाथ, दर्शन को उमड़े श्रद्धालु यह भी पढ़ें- आस्थ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.