भदोही, सितम्बर 1 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। क्षेत्र के मर्चवार गांव के पास कई माह से नहर पुल का निर्माण कार्य ठप होने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार की सुबह विरोध-प्रदर्शन किया। लोक निर्माण विभाग एवं कार्यदायी संस्था के प्रति नाराजगही जाहिर की। नहर का पानी बस्ती में घुसने से लोगों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरन ग्रामीणों ने बताया कि दो वर्ष पूर्व नहर पुल धंस गया था। इसके बाद विभागीय स्तर से नया पुल स्वीकृत होने के बाद आठ माह पूर्व पुल का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। एक तरफ का आधा-अधूरा काम हुआ फिर उसे पर ठप हो गया है। निर्माण कार्य रुकने के कारण गंदा पानी बस्ती में भर रहा है। इसके चलते पुल के समीप रहने वाले मुसहर बस्ती के लोगों को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पुल का निर्माण कार्य शुरू कराते हुए ...