Bhadoni News: पुलिया का टूटा रेलिंग, दुर्घटना की आशंका
भदोही, अगस्त 29 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के अठगोड़वां स्थित पुलिया की रेलिंग पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। यह पुलिया दो जिलों को जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण मार्ग है। रेलिंग टूटने के कारण राहगीरों और वाहन चालकों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। विभागीय अधिकारी हैं कि इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्रामीणों की माने तो पुलिया ख्योंखर समेत आसपास की कई गांवों को जोड़ती है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं और विभिन्न वाहन इसी मार्ग से गुजरते हैं। पुलिया की रेलिंग लंबे समय से टूटी होने के कारण लोगों में हर समय हादसे का डर बना रहता है।स्थानीय लोगों ने बताया कि बरसात के मौसम में पुलिया के दोनों और फिसलन बढ़ जाती है ऐसे में किसी वाहन का संतुलन बिगड़ने पर उसके सीधे नहर में गिरने की आशंका रहती है। ऐसे में मामले को संज्ञान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.