भदोही, अक्टूबर 7 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय डिग्री कॉलेज में बुधवार को समाजशास्त्र विभाग की ओर से कार्यक्रम किया गया। इस दौरान कपड़ा बैंक के तहत नवप्रवेशी विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित की गई। साथ ही प्रशिक्षण भी दिया गया। कपड़ा बैंक की संचालन समिति के सदस्यों द्वारा गरीब एवं जरूरतमंद लोगों के बीच वितरण को एकत्रित कपड़ों को व्यवस्थित रूप से पैक किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को समाज सेवा से जोड़ते हुए उनमें 'सामाजिक सहभागिता एवं उत्तरदायित्व' की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। प्राचार्य प्रो. माया ने कहा कि समाज के गरीबों एवं कमजोरों की मदद करना हम सब का दायित्व है। पुराने कपड़ों को इधर-उधर फेंकने के बजाय किसी जरूरतमंद को दें। ठंड...