Bhadoni News: पीड़ित ने मढ़ा जबरन कब्जा कराने का आरोप
भदोही, नवम्बर 7 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के पाली बाजार में जबरन कब्जा कराने का मामला शुक्रवार को संज्ञान में आया है। पीड़ित ने कुछ पुलिस कर्मियों पर आरोप मढ़ा कि जांच के नाम पर खानापूर्ति करते हुए कब्जा करा दिया गया। पीड़ित रविंद्र गौतम ने बताया कि मेरा भाई से भूमि विवाद चला आ रहा था। इस बीच एक सप्ताह पूर्व पुलिस टीम जांच कर निर्माण कार्य रोक दी थी। लेकिन कुछ पुलिस कर्मियों की मिली भगत से जबरन निर्माण कार्य कराते हुए विवादित जमीन पर टिनशेड रखवा दी गई है। ऐसे में मामले की निष्पक्षता से जांच कराते हुए उचित कार्रवाई की जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.