भदोही, सितम्बर 8 -- Bhadoni News: चौरी, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के बरवां गांव निवासी कल्लू पटेल के पुत्र लल्लू ने मंगलवार को थाने में गाय चोरी होने की तहरीर दी है। मामला संज्ञान में आते ही अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस टीम हर स्तर से जांच में जुट गई है। वहीं, एक किलोमीटर दूर धनवतिया मार्ग स्थित सड़क किनारे एक कटी गाय मिली। लेकिन उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई, जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिली। बताया जाता है कि बरवां गांव निवासी कल्लू पटेल सिवान में मकान बनाए हैं। सोमवार की रात में गाय चोरी हो गई। सुबह काफी खोजबीन किए लेकिन पता नहीं चला। ऐसे में पीड़ित के पुत्र ने अज्ञात के खिलाफ गाय चोरी के मामले में केस दर्ज करा दी है। उधर, एसपी अभिनव त्यागी ने बताया कि खंडहर के पास गाय का शव मिला है। रात्रि में गाय चोरी हुई थी। पशु पालक...