Bhadoni News: पीसीपीएनडीटी अधिनियम के प्रभावी अनुपालन पर हुई चर्चा
भदोही, सितम्बर 11 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन पर शुक्रवार को सीएमओ डॉ. संतोष कुमार चक की अध्यक्षता में जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। इसें पीसीपीएनडीटी अधिनियम एवं अल्ट्रासाउंड पंजीकरण और संचालन को लेकर विचार-विमर्श किया गया। गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक (लिंग चयन प्रतिषेध) अधिनियम के तहत विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। इस दौरान जिला सूचना अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने सुझाव दिया कि अल्ट्रासाउंड केंद्रों से संबंधित किसी भी प्रकरण पर निर्णय लेने से पूर्व सभी आवश्यक अभिलेखों एवं पत्रावलियों का विधिवत सत्यापन सुनिश्चित किया जाए। किराए के भवन में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के मामलों में भवन स्वामी से पंजीकृत किरायानामा,रजिस्टर्ड डीड अवश्य सुनिश्चित कराई जाए, ताकि अभिलेख पूर्ण एवं विधिसम्मत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.