Bhadoni News: पीडीए में आज जोश भरेंगे बाबूसिंह कुशवाहा
भदोही, सितम्बर 9 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के चौरी रोड बड़ी बाग स्थित एक प्रतिष्ठान में 10 सितंबर को पीडीए जन पंचायत का आयोजन किया जाएगा। जिसे पूर्व मंत्री एवं सांसद बाबू सिंह कुशवाहा संबोधित करेंगे। इस दौरान वाराणसी खण्ड स्नातक एमएलसी, मंडल प्रभारी सांसद छोटेलाल खरवार भी रहेंगे। समाजवादी पार्टी के जिला प्रवक्ता अली शेर खां एवं जिला सचिव राज कुमार यादव ने जानकारी दी। पार्टीजनों से आह्वान किया कि कार्यक्रम 11 बजे से है। ऐसे में समय पर पहुंचने का का करें। कहा कि समय आ गया है कि भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंकने का काम किया जाए। सरकारों की गलत नीतियों के कारण आम आदमी का जीना दुश्वार है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.