भदोही, सितम्बर 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। समाजवादी पार्टी विधानसभा औराई के नगर पंचायत खमरिया मे पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम में संविधान बचाओ समानता, सामाजिक न्याय शिक्षा पर जोर दिया गय। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाईलाल भारती का सपाजनों द्वारा माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा प्रदत्त संवैधानिक मूल्यों की रक्षा और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को न्याय दिलाना ही समाजवादी आंदोलन की मूल भावना है। बहुजन समाज का आह्वान करते हुए कहा कि 'बहुजन समाज करो विचार, कब तक सहोगे जुल्म-अत्याचार'। बहुजन समाज के लोग वोटो का बटवारा न करें। इस बार समाजवादी पार्टी को एकतरफा वोट करके भाजपा को सत्ता से बाहर करें। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप यादव, विधायक जा...