भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (पीईटी) की परीक्षा रविवार को 13 केंद्रों पर दो पालियों में हुई। दोनों पाली की परीक्षा में कुल 11328 अभ्यर्थी पंजीकृत थे जिसमें कुल 8589 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग की। जबकि 2739 परीक्षार्थियों ने पीईटी परीक्षा छोड़ दी। सेक्टर और स्टैटिक मजिस्ट्रेटों की देखरेख में परीक्षा कड़ाई से संपन्न हुई। परीक्षा केंद्रों पर नामित अधिकारियों का चक्रमण बना रहा। परीक्षा में शामिल हर परीक्षार्थियों पर सीसीटीवी की नजर बनी रही। सुरक्षा के मद्देनजर समस्त परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस जवानों की तैनाती बनी रही। निर्धारित समय के पूर्व ही परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थी आ गए थे। जिला विद्यालय निरीक्षक अंशुमान ने बताया कि दोनों पालियों में कुल कुल 11328 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। ...