Bhadoni News: पिकअप की चपेट में आए बाइक सवार वृद्ध चोटिल
भदोही, जुलाई 8 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर पेट्रोल पंप के पास गोपीगंज-मिर्जापुर मार्ग पर पिकअप की चपेट में आए एक बाइक सवार वृद्ध चोटिल हो गया। घायल वृद्ध का उपचार सीएचसी गोपीगंज में कराया गया। बताया जाता है कि बलनपुर गांव निवासी 60 वर्षीय राजमणि पाल अपने बेटे के साथ विंध्याचल दर्शन करने के लिए जा रहे थे। जगन्नाथपुर गांव के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे झटके से पीछे बैठे वृद्ध गिरकर घायल हो गए। घायलावस्था में आसपास के लोगों द्वारा मौके पर पहुंचकर सरकारी एंबुलेंस की सहायता से गोपीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भर्ती कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.