भदोही, अक्टूबर 29 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम शैलेश कुमार के निर्देशन में गुरुवार को जिला स्वच्छता समिति की बैठक सीडीओ बाल गोविंद शुक्ला ने कलक्ट्रेट सभागार में ली। इसमें स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा कर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। इस दौरान सीडीओ जिला पंचायत राज अधिकारी को टीम गठित कर रिसोर्स रिकवरी सेंटरों (आरआरसी) का निरीक्षण कराने तथा पूर्ण केंद्रों पर ठोस अपशिष्ट प्रबंधन शुरू कराने के निर्देश दिए। कचरे का पृथक्करण, नियमित संग्रहण, परिवहन एवं वैज्ञानिक निस्तारण सुनिश्चित करने को निर्देशित किए। चेताए कि लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। व्यक्तिगत शौचालय योजना की समीक्षा करते हुए सीडीओ ने पात्र लाभार्थि...