Bhadoni News: पाक कला में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
भदोही, अक्टूबर 24 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के सिविललाइन रोड स्थित वुडवर्ड पब्लिक स्कूल में इंटर-स्कूल नॉन-फायर कुकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा छह से लेकर 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने समूहों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। साथ ही अपनी रचनात्मकता, पाक-कला तथा टीमवर्क का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बिना आग या गैस का उपयोग किए विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट, पौष्टिक एवं आकर्षक व्यंजन तैयार किए। इनमें कैरेट स्वीट, स्वीट डोनट, बिस्कुट सैंडविच, चॉकलेट ब्रेड, चिप्स चाट, तिल लड्डू, भेलपुरी, पानीपुरी, मिक्स फ्रूट चाट, स्वीट कॉर्न, ओट्स लड्डू, पीनट चाट, ड्राई फ्रूट बॉल्स, ब्रेड पिज्जा, वेज रैप्स, खमण ढोकला, शुगर-फ्री एनर्जी बॉल्स आदि रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्या शालिनी मेहरा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.