Bhadoni News: पांच सूत्रीय मांग लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा पत्रक
भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। पांच सूत्रीय मांग लेकर शुक्रवार को उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने बीएसए कार्यालय पर पत्रक सौंपा। बीएसए को संबोधित पत्रक सौंप मांग के समर्थन में आवाज मुखर की। इस दौरान अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने कहा कि जनगणना में शिक्षक 22 मई से बीस जून तक ग्रीष्मावकाश में भी घर-घर जाकर जनगणना कार्य किए। जिन शिक्षकों द्वारा ग्रीष्मावकाश पर कार्य किया गया है उन्हें उपार्जित अवकाश प्रदान किया जए। शिक्षकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान किया जाए। इस मौके पर मानिकचंद्र, इंद्र कुमार, विमलकांत, राज नारायण आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.