Bhadoni News: पांच सूत्रीय मांग लेकर किसान सभा ने सौंपा पत्रक
भदोही, सितम्बर 15 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। पांच सूत्रीय मांग लेकर मंगलवार को भदोही तहसील पहुंचे उत्तर प्रदेश किसान सभा के लोगों ने उप जिलाधिकारी भदोही को पत्रक सौंपा। मामले को संज्ञान में लेते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष अमृतलाल मौर्य ने कहा कि बेतहासा बढ़ रही महंगाई से गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। सरसों तेल, दाल, प्याज, गैस सिलेंडर, डीजल और पेट्रोल के दाम में इजाफा होता जा रहा है। बिजली बिल सस्ता की जाए। फर्जी लोड बढ़ाने के साथ ही उपभोक्ताओं का उत्पीड़न बंद किया जाए। छुट्टा पशु खेत में तैयार हो रहे फसल को नष्ट कर दे रहे हैं। यह भी पढ़ें- मांगों के समर्थन में किसान सभा ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन ऐसे में कृषकों को छुट्टा पशुओं से मुक्त किया जाए। उमस भरी गर्मी के बीच संक्रामक बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.