Bhadoni News: पांच वाहन सीज, 62 का किया गया चालान
भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। जिले की पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार किया। साथ ही चार लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद। उधर, यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन के आरोपों में पांच वाहनों को सीज किया। साथ ही 58 दो पहिया वाहनों एवं चार चार पहिया सहित कुल 62 वाहनों का चालान करते हुए 65 हजार का समन किया। ज्ञानपुर ने बनकट, मवैयाहरदोपट्टी से एक वारंटी को गिरफ्तार किया। उधर, औराई थाने की पुलिस ने ककरहियां से दो, औराई से एक, ज्ञानपुर से बैराखास से एक व्यक्ति समेत कुल चार लोगों को शांति भंग की आशंका में पाबंद किया। सभी पर मारपीट एवं शांति में खलल का आरोप था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.