भदोही, नवम्बर 24 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। डीएम अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में कृषि विभाग द्वारा उर्वरक की दुकानों और बीज गोदामों पर सघन चेकिंग अभियान चल रहा है। कृषि विभाग द्वारा पर्याप्त मात्रा में डीएपी, एनपीके और बीज उपलब्ध होने का दावा भी किया जा रहा है। किसान जरूरत के अनुसार बीज-खाद को उचित मूल्य पर प्राप्त कर सकते हैं। इसी क्रम में जिला कृषि अधिकारी ईरम ने कई दुकानों और गोदामों पर सोवार को सघन जांच की। इस दौरान ईरम ने बताया कि जिले रबी वर्ष 2026-27 के लिए डीएपी का निर्धारित लक्ष्य 4,841 मीट्रिक टन, एमओपी का 170 मीट्रिक टन तथा एनपीके का 1,584 मीट्रिक टन निर्धारित है। इसके सापेक्ष अब तक डीएपी की 5,584 मीट्रिक टन, एमओपी की 130 मीट्रिक टन तथा एनपीके की 1,360 मीट्रिक टन उपलब्ध हो चुकी है। सहकारी एवं निजी क्षेत्र में डीएपी क...