Bhadoni News: परेशानी का सबब बने आवारा मवेशी
भदोही, जुलाई 17 -- Bhadoni News: ज्ञानपुर, संवाददाता। नगर पंचायत ज्ञानपुर में भ्रमण कर रहे आवारा मवेशी नागरिकों ने लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। पशुओं के हमले से लोग घायल तक हो जा रहे हैं। वहीं, सब्जी-फल विक्रेताओं को अत्यधिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। नगर में कई स्थानों पर आवारा पशु घुम रहे हैं। मवेशियों से बचने के प्रयास में पैदल चल रहे लोग बाइक और आटो की चपेट में आकर घायल भी हो जा रहे हैं। शाम ढलते ही चयनित स्थानों पर चार-छह की संख्या में मवेशी एकत्रित हो जाते हैं। पशुओं को दुकान की तरफ आता देख दुकानदारों की चिंता बढ़ जाती है। वहीं, नगर में घुम रहे छुट्टा पशु हर तरफ गंदगी फैला रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.