Bhadoni News: पत्नी एवं सालों पर मारपीट का आरोप, केस
भदोही, अगस्त 21 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। प्रयागराज जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के सराय हरीराम गांव निवासी संदीप श्रीवास्तव ने गोपीगंज थाने में तहरीर दिया। पत्नी एवं सालों पर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया। कहा कि पत्नी प्रियंका और उनके बीच न्यायालय में विवाद चल रहा है। उसी मामले में एक अगस्त को कोर्ट में गए थे। कोर्ट से पैरवी करके वापस आने पर आरोपितों प्रियंका श्रीवास्तव, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव एवं दो अज्ञात लोगों ने मारपीट कर लिया। किसी तरह से उन्होंने खुद की जान बचाई। मामले में गोपीगंज थाने की पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत करते हुए प्रकरण की जांच शुरू कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.