भदोही, अक्टूबर 15 -- Bhadoni News: चौरी। थाना क्षेत्र के ग्राम डोमनपुर निवासी प्रीति ने गत दिन थाने में पत्रक देकर पति पर पिटाई का आरोप मढ़ा है। मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की। थाने में दी तहरीर में बताया कि दो दिन पूर्व शाम को खाना बनाकर घर पर मौजूद थी। शाम करीब छह बजे पति घर पर आए और खाना मांगने लगे। रसोई में बना भोजन लाकर दी तो यह कहकर गाली देने लगे कि आलू की सब्जी क्यों बनाई हो। इसपर पीड़िता द्वारा कहा गया कि रसोई में जो था वहीं बना है। ऐसे में आक्रोशित हुआ पति पिटाई करने लगा। पीड़िता पिटाई से अचेत हो गई और सीएचसी भदोही में इलाज को लाया गया जहां हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया। ऐसे में मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...