Bhadoni News: पति पर मारपीट का लगाया आरोप
भदोही, अक्टूबर 26 -- Bhadoni News: गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के ग्राम कठौता निवासी सुशीला देवी ने अपने पति शनी कुमार गौतम पर शराब के नशे में मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है। पीड़िता ने दी तहरीर में बताया कि गत दिन शाम करीब पांच बजे आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए लात-घूंसों और लाठी-डंडे से उसकी पिटाई कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके मौसा शिव कुमार को भी मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि जाते समय आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.