Bhadoni News: पति-पत्नी में विवाद, मारपीट में कई घायल
भदोही, अगस्त 4 -- Bhadoni News: सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। पति-पत्नी के बीच हुए विवाद को सुलझाने के लिए मायके से ससुराल पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि ससुराल पक्ष के करीब 30 से 40 लोगों ने मायके पक्ष के लोगों को घेरकर मारपीट कर दी। इस दौरान संदीप, निर्मला, अभिषेक, अमरजीत, प्रदीप, प्रीति, प्रेमा, सोनम, उर्मिला और रेमा घायल हो गए। सभी घायलों का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियावां में चल रहा है। थाना क्षेत्र मऊरामशाला निवासी प्रीती की शादी वर्ष 2013 में मऊ रामशाला निवासी अनिल के साथ हुई थी। प्रीति के तीन बच्चे आदित्य, आयुष और आर्यन हैं। पति और पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उसे समझाने को पहुंचे पति, ननद, ससुराल पक्ष के परिजनों और गांव के लोगों ने मिलकर उसके मायके वालों के साथ मारपीट की।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.