Bhadoni News: पंजाब मेल से कटकर अज्ञात वृद्ध की मौत
भदोही, अगस्त 11 -- Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। स्थानीय रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर अहमदगंज गजिया रेलवे फाटक के पास सोमवार को अप पंजाब मेल से कटकर 65 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग वहां एकत्रित हो गए। रेलवे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है।आसपास के लोगों ने रेलवे पुलिस के जवानों को बताया कि वृद्ध रेलवे फाटक के पास इधर-उधर टहल रहा था। इस बीच, हावड़ा से चलकर अमृतसर को जाने वाली पंजाब मेल के आगमन का संकेत मिला। गाड़ी तेजी से भदोही रेलवे स्टेशन की ओर जा रही थी। इस बीच, फाटक से चंद कदम दूर छेड़ीबीर मोहल्ले में रेलवे लाइन पर वृद्ध आ गया, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। उधर, ट्रेन चालक ने मामले की जानकारी स्टेशन मास्टर को दिया। उनकी सूच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.